{"_id":"67acaadf1a8646416703314a","slug":"tehri-mla-left-for-prayagraj-for-maghi-purnima-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-111059-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: माघी पूर्णिमा के लिए प्रयागराज रवाना हुए टिहरी विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: माघी पूर्णिमा के लिए प्रयागराज रवाना हुए टिहरी विधायक
Wed, 12 Feb 2025 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 12 Feb 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। हिमालय बचाओ-गंगा बचाओ अभियान और वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय बुधवार को माघी पूर्णिमा के लिए महाकुंभ क्षेत्र प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। अभियान को लेकर ऐ विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर, साधु-संतों और पर्यावरण हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत लोगों से मिलकर संवाद स्थापित करेंगे।
प्रयागराज रवाना होने से पहले उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह हिमालय पर परिस्थितियां बन रही है। वह चिंताजनक है। हिमालय में बर्फ एक तिहाई भी नहीं रह गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ समय के बाद एवरेस्ट की चोटी पर भी हिम के दर्शन होने मुश्किल है। उपाध्याय ने कहा कि वे प्रयागराज में साधु संत समाज से हिमालय गंगा बचाने का निवेदन करने जा रहे हैं।
उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि अगले कुंभ तक गंगा का जल खत्म होने के कगार पर हो सकता है। विधायक ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में प्रत्येक दिन 200 क्यूसेक पानी टिहरी बांध से छोड़ा गया, तब जाकर स्नान हो सका। हिमालयी ग्लेशियर तेजी से पिघलने और उनकी बर्फ की चादर में कमी हो रही है।