{"_id":"60f30f928ebc3e5eb46600da","slug":"survey-completed-for-four-new-boating-points-new-tehri-news-drn384764947","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नए बोटिंग प्वाइंट के लिए सर्वे हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नए बोटिंग प्वाइंट के लिए सर्वे हुआ पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने झील किनारे नए बोटिंग प्वाइंट बनाने के लिए सर्वे पूरा कर लिया है। अब तक सिर्फ कोटी कालोनी में एक बोटिंग प्वाइंट बना हुआ है, जहां से वर्तमान में 99 बोटों का संचालन हो रहा है। अब पर्यटन विभाग ने डोबरा, तिवाड़गांव, टिपरी और सांदणा में चार नए बोटिंग प्वाइंट बनाने के लिए स्थान का चयन किया है। डोबरा की 22 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को देेने के लिए टीएचडीसी ने अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) नए बोटिंग प्वाइंट बनाने के लिए धनराशि जल्द जारी कर सकता है।
प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट टाडा की सीईओ/डीएम को सौंप दी गई है। तिवाड़गांव और टिपरी में छोटी-छोटी जेटी चलाई जाएगी, जबकि डोबरा और सांदणा में क्रूज, हाउस बोट, पैरा सिलिंग बोट, फ्लाई बोर्ड उतारने की योजना है। नए बोटिंग स्थलों पर जलक्रीड़ा और बोटिंग के लिए 30 जुलाई तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। अब तक क्रूज के लिए 7, शिकारा के 15, पैरासिलिंग के 13, फ्लाई बोर्ड के 5 आवेदन मिल चुके हैं। डोबरा की 22 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को देने के लिए टीएचडीसी ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।