फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sundi village road cleared

सौंदीगांव की सड़क को मिली हरी झंडी

Wed, 06 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 06 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sundi village road cleared
सौंदीगांव - फोटो : amarujala

प्रतापनगर के सौंदीगांव तक सड़क निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। सड़क बनने से ग्रामीणों को पांच किमी पैदल दूरी तय नहीं करनी पडे़गी। प्रतापनगर के सौंदी गांव की करीब सात सौ की आबादी वर्षों से पांच किमी पैदल दूरी तय करने को मजबूर थे।

विज्ञापन


गांव को सड़क से जोड़ने के लिए छह किमी पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृति कई वर्ष पूर्व मिल चुकी थी, लेकिन वन भूमि अधिक होने से पर्यावरणीय स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए आखिरकार वन भूमि की अनुमति मिल गई। पर्यावरणीय स्वीकृति मिलते ही शासन सड़क निर्माण में प्रयोग होने वाले पेड़ों का मुआवजा भी वन विभाग को जमा कर दिया है, जिसके बाद वन विभाग ने भी सड़क निर्माण को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


इसके लिए पीएमजीएसवाई को साढ़े तीन करोड़ की वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तत्काल निविदा कर एक माह के अंदर निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क निर्माण में आ रही सभी अड़चनें दूर हो चुकी है। 10 दिन के अंदर निविदा आमंत्रित कर जल्द सड़क निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए साढ़े तीन करोड़ की वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है।

-राजेश कुमार सिंह, ईई, पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड।

सड़क स्वीकृति पर जताई खुशी
सौंदी मोटर मार्ग के स्वीकृति मिलने पर सौंदी के ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया। जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, सब्बल सिंह राणा, पूरण चंद रमोला, प्रदीप रमोला, देवी सिंह पंवार, राजेंद्र बोरा, खुशी लाल, धनवीर बिष्ट, यशवंत बिष्ट, मदन मिश्रवाण, रमेश बगियाल, दयाल सजवाण, जसपाल पंवार आदि ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed