फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students were informed about the importance of science and environmental protection

छात्रों को विज्ञान का महत्व और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी

Mon, 09 May 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about the importance of science and environmental protection
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज जाजल में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) देहरादून ओर से उत्तराखंड ज्ञान विज्ञान अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को विज्ञान का महत्व और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं जमुनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित धूम सिंह नेगी ने छात्रों से पौधरोपण कर जल और जंगल बचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को जीआईसी जाजल में आयोजित कार्यक्रम में यूसर्क के वैज्ञानिक डा. राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान शिक्षा के प्रचार-प्रसार का प्रयास किया जा रहा है। सरदार भगवान सिंह विवि के रसायन विभाग के संकाय अध्यक्ष डा. आलोक मैठाणी ने कोरोना जैसी महामारी और मानव सभ्यता के विकास में रसायन विज्ञान के सहयोग की जानकारी दी। दून साइंस फोरम के विजय शंकर ने कबाड़ से जुगाड़ कर हैंडपंप की कार्यप्रणाली और पानी से बिजली बनने के बारे में बताया। पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित कल्याण सिंह रावत ने छात्रों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए यूसर्क के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान मुख्य अतिथि धूम सिंह नेगी और मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह रावत, एसएस रावत, आरके त्रिपाठी,बीएस सैनी, एसएस भंडारी, एनसी सकलानी, प्रमोद पैन्यूली, संदीप कुमार, रजनी लखेड़ा सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed