{"_id":"577fe3744f1c1b6e697fcecb","slug":"students-take-the-test-will-not-wander","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा छात्रों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा छात्रों को
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि के छात्रों को अब परीक्षा देने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। परीक्षा हॉल बनाने के लिए विवि को दो करोड़ 17 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए विवि ने भूमि का सर्वे कर निर्माण कार्य की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि को परीक्षाओं के दौरान एग्जामिनेशन हॉल के लिए दूसरे कालेजों की शरण लेनी पड़ रही थी, जिससे परीक्षार्थियों को दूसरे कालेजों में परीक्षाएं देने जाना पड़ता था। विवि को कई बार समय पर हॉल नहीं मिलने के कारण परीक्षा की तिथि में भी फेर बदल करना पड़ता था।
विज्ञापन
समस्या को देखते हुए विवि ने शासन को परीक्षा हॉल बनाने का प्रस्ताव भेजा, जिस पर विवि को शासन की ओर से हॉल बनाने के लिए दो करोड़ 17 लाख की स्वीकृति मिल गई है। हॉल में 500 बच्चे एक साथ परीक्षा दे सकेंगे। हरकत में आए विवि ने परीक्षा हॉल बनाने के लिए भूमि का सर्वे पूरा कर दिया है। भूमि की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए विवि ने सुरक्षित भूमि का चयन किया है।
विज्ञापन
परीक्षा हॉल बनाने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक साल के भीतर हॉल बनकर तैयार हो जाएगा।
-डा. यूएस रावत, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि चंबा।
जल्द ही बनेगा स्ट्रांग रूम
विवि के पास अभी तक स्ट्रांग रूम न होने के कारण परीक्षा पेपर और अन्य गोपनीय पत्रों को रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए विवि ने रूम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। उम्मीद है जल्द ही इस पर भी स्वीकृति मिल जाएगी।