फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   sona, Sushila honored for better work in the field of agriculture

कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सोना, सुशीला सम्मानित

Fri, 15 Oct 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
sona, Sushila honored for better work in the field of agriculture
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी ने महिला किसान दिवस धूमधाम से मनाया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से ही महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। इस दौरान किसान सोना देवी और सुशीला देवी को कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जाखणीधार ब्लॉक के मठियाली में ग्राम प्रधान विमला देवी की अध्यक्षता में महिला किसान दिवस पर आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों को खेती से संबंधित जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा. आलोक येवले ने मृदा संरक्षण, फसल प्रबंधन के बारे में बताया। वरिष्ठ शोध अध्येता नवीन तड़ियाल ने एकीकृत फसल प्रबंधन, जैविक खेती की पद्धति, ब्लॉक तकनीकी अधिकारी उदय सिंह ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड समेत कई जानकारी दी। कहा कि ग्रामीण वैज्ञानिक तरीके से मौसम के अनुरूप खेती कर अपनी आर्थिक बढ़ाने का प्रयास करें। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र पूरा सहयोग देगा। इस मौके पर नीलम देवी, पार्वती देवी, कमला देवी और संदीप चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed