{"_id":"62ab6469e430dc1b8b14df7b","slug":"shridev-suman-university-s-convocation-will-be-held-in-dehradun-on-july-6-new-tehri-news-drn4147574140","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जुलाई को देहरादून में होगा श्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जुलाई को देहरादून में होगा श्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि का तृतीय दीक्षांत समारोह छह जुलाई को पीस्टल वीड इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी देहरादून में आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में विवि के 181 टॉपर्स छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने बताया कि राज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद दीक्षांत समारोह को भव्य बनाने के लिए विवि ने संबद्ध महाविद्यालयों के साथ मिलकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विवि के कुलपति डा. ध्यानी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2018-2019, 2019-20 और 2020-21 में उत्तीर्ण हुए 41,423 छात्रों को डिग्री से अलंकृत किया जाएगा। इसके साथ ही इन तीन सत्रों में 181 टॉपर्स छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विवि की शैक्षिक और कार्य परिषद ने समारोह में स्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को श्रीदेव सुमन गोल्ड मेडल से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सत्र 2020-21 के स्नातकोत्तर स्तर पर इतिहास, मानव विज्ञान और चित्रकला विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को कैप्टन शूरवीर सिंह पंवार गोल्ड मेडल दिया जाएगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह को भव्य रूप देने के लिए विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएसएम रावत, कुलसचिव खेमराज भट्ट, प्रशासन प्रभारी सुनील नौटियाल के साथ ही सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।