फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Seven crores spent, the stadium still in bad shape

सात करोड़ खर्च करने के बाद भी खेलने लायक नहीं बन पाया बौराड़ी स्टेडियम

Tue, 12 Jul 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Seven crores spent, the stadium still in bad shape
सरकार खेलों का आयोजन कर युवाओं को खेलने के लिए प्रेरित करने का डंका पीट रही है, लेकिन सात करोड़ खर्च करने के बाद भी सरकार टिहरी जिला मुख्यालय बौराड़ी में स्थित एकमात्र मैदान को भी खेलने के लायक नहीं बना पाई है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बौराड़ी स्टेडियम पानी से लबालब भरा हुआ है।
विज्ञापन

मास्टर प्लान से बनाए गए नई टिहरी शहर में खेल मैदान का अभाव वर्षों बाद भी दूर नहीं हो पाया है। बौराड़ी में बनाया गया खेल मैदान मानकों के अनुरूप नहीं होने से वर्ष 2015-16 के दौरान सुधारीकरण शुरू किया गया था। स्टेडियम के विस्तारीकरण और सुधारीकरण पर सात करोड़ खर्च होने के बाद भी मैदान बदहाल बना है।
विज्ञापन

इन दिनों स्टेडियम बारिश के पानी से भरा है। टिहरी बेसबाल फेडरेशन के अध्यक्ष कमलनयन रतूड़ी का कहना है कि जब तक स्टेडियम में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो जाती है, तब तक वहां खेल प्रतियोगिताएं करना संभव नहीं है। आठ जुलाई को खेल मंत्री रेखा आर्य ने बौराड़ी स्टेडियम का निरीक्षण कर बदहाली पर चिंता व्यक्त की। गंभीर विषय है कि स्टेडियम पर करोड़ों खर्च होने के बाद भी जल निकासी के लिए व्यवस्था नहीं की गई। जिला प्रशासन के अधिकारियों को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए शासन को पांच माह पूर्व दो करोड़ 68 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने के बाद 50 मीटर नाली बनाई जाएगी।

- इरशाद हसन, सहायक अभियंता, पेयजल निगम निर्माण शाखा चंबा।
बौराड़ी स्टेडियम में कार्य पूरा नहीं होने के कारण युवा कल्याण विभाग ने हैंडओवर नहीं लिया है। पानी निकासी सहित सभी कार्य पूरा होने के बाद विभाग मैदान को हैंडओवर लेने की कार्रवाई शुरू करेगा।
-पंकज तिवाड़ी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed