फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Seva Yojana provides an opportunity for creative and social service: DM

सेवा योजना रचनात्मक और समाज सेवा का देता है अवसर : डीएम

Thu, 26 Sep 2024 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 26 Sep 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Seva Yojana provides an opportunity for creative and social service: DM
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को एनएसएस का कार्य और उद्देश्यों की जानकारी दी गई। एनएसएस विभाग की ओर से परिसर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों के संपादन करने और समाज सेवा का अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसआरटी परिसर में एनएसएस के स्थापना दिवस पर आयोजित गोष्ठी में डीएम ने कहा कि प्रत्येक छात्र को राष्ट्रहित में सदैव आगे आना चाहिए। परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, प्रो. एमएस नेगी, वाणिज्य संकाय अध्यक्ष प्रो. एसके शर्मा और विधि विभाग के डाॅ. एसके चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को एनएसएस दिवस का महत्व बताया।
विज्ञापन

इस दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. आरसी रमोला, प्रो. डीएस बागड़ी, प्रो. एमएस नेगी, प्रो. सुबोध कुमार, प्रो. एसके शर्मा, डा. शंकर लाल, एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो. एबी थपलियाल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अर्पणा सिंह, डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. हेमराज, डा. आराधना बधानी, डॉ. रूपराज, डॉ. अभिषेक पांडे, डॉ. महेंद्र सिंह, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अंकित सजवान मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed