फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Seminar on the voice of youth of developed India

Tehri News: विकसित भारत युवाओं की आवाज पर गोष्ठी

Fri, 29 Dec 2023 04:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
Seminar on the voice of youth of developed India
चंबा(टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में समाजशास्त्र विभाग की ओर से विकसित भारत युवाओं की आवाज विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता, सुशासन और विकास आदि के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार विकसित भारत 2047 के दृष्टीकोण को लेकर आगे बढ़ रही है। छात्रों ने गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रणाली, समान रोजगार के अवसर, लैंगिक समानता, सतत विकास, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली, ग्रामीण विकास, स्मार्ट शहर और समावेशी विकास जैसे मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रो. गीताली पडियार, डॉ. आराधना बधानी ने विकसित भारत में अपने योगदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सुनील दत्त, रविंद्र कुमार और सगुफ्ता परवीन आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed