फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Secretaries expressed anger over not giving benefits of promotion and ACP

सचिवों ने पदोन्नति और एसीपी का लाभ न देने पर जताया रोष

Mon, 18 Oct 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Secretaries expressed anger over not giving benefits of promotion and ACP
साधन समिति सचिव परिषद ने कैडर सचिवों को ग्रेड-1 में पदोन्नत करने, एसीपी का लाभ देने, सेवानिवृत्त सचिवों के देयकों का भुगतान करने समेत अन्य समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने तक ऋण मेलों और सूचनाओं का पूर्ण बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष हर्षमणी नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कैडर सचिवों की लंबे समय बाद भी समस्याओं का निराकरण न होने पर चिंता जताई। कहा कि कोरोना के कारण लॉकडाउन के दौरान वसूली के लिए लोगों के घरों में आना-जाना प्रतिबंधित था, लेकिन डीसीबी का बोर्ड बैठक कर वसूली कम होने पर सचिवों के वेतन रोकने, स्थानांतरण, पद से हटाने जैसे कार्यवाही कर उत्पीड़न किया गया। जबकि सचिवों ने इस दौरान भी गांव लौटे लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण समेत अन्य काम निरंतर किए। ऐसे में सचिवों को प्रोत्साहित करने के बजाए कार्रवाई करना न्यायोचित नहीं है। इस मौके पर महामंत्री कमल सिंह रावत, शिव प्रसाद, गोविंद रावत, लक्ष्मण रावत, माणिक लाल, राजेंद्र राठौर, करण सिंह बिष्ट, सुरेंद्र राणा, गंगा सेमवाल, बस्तीराम, हिकमत सिंह, रविंद्र कोटवाल, महावीर सिंह, हरीश जोशी, मोहन लाल कोठारी, चिंतामणी, विकास, परविंद्र, मुसद्दी लाल और धनीराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed