फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Scotty couple injured in accident

स्कूटी दुर्घटना में दंपति घायल

Sun, 27 Mar 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला/नरेंद्रनगर (टिहरी)।
अमर उजाला/नरेंद्रनगर (टिहरी)। Updated Sun, 27 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन

ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर नरेंद्रनगर पुरानी चुंगी के समीप एक स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक दंपति घायल हो गए। उन्हें श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। उत्तरकाशी जोशियाड़ा निवासी विपुल जोशी (42) और उनकी पत्नी यशोधरा जोशी (36) रविवार को जोशियाड़ा उत्तरकाशी से नेहरू ग्राम देहरादून जा रहे थे।

विज्ञापन


शाम 6.30 बजे उनकी स्कूटी पुरानी चुंगी के समीप सड़क पर रपट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दोनों सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में विपुल जोशी के कंधों पर गंभीर चोटें आई है। उनकी पत्नी के पैरों पर चोट लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में लाया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना उनके परिजनों को  दे दी गई है। बताया कि स्कूटी सवार ने हेलमेट पहना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed