फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sangeeta and fellow artists named cultural evening

संगीता और साथी कलाकारों ने नाम रही सांस्कृतिक संध्या

Wed, 13 Oct 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Sangeeta and fellow artists named cultural evening
नरेंद्रनगर कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति देती लोक गायिका संगीता ढौंडियाल। - फोटो : NEW TEHRI
सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की छठी सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध लोक गायिका संगीता ढौंडियाल के नाम रही। देवी की स्तुति के साथ शुरू की गई सांस्कृतिक संध्या देर रात गढ़वाली गीतों के साथ संपन्न हुई। गायकों ने दर्शकों की मांग पर कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कुंजापुरी मेले में गढ़वाली गायकों की धूम रही। लोक कलाकार सौरभ मैठाणी ने तू रे मेरी मां दुर्गा... आरती के साथ सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उसके बाद सौरभ ने मेरी सुरीला, चैता की चैत्वाली के साथ कई हिंदी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। संगीता ढौंडियाल ने मां नंदा देवी की आरती, मां नंदा तेरी डोली सजी गे, छंतोली सजी गे, कुमाउंनी लोकगीत मेरू लागी छुआ, जौनसारी गीत चांदी लोकगीत, जमीनों को पानीए खायी काखड़ी झील मां, ढोल दमौं बजी गेन बराती सजी गेन, बेडू पाक्यो बारामासा, कींगरी झाला घुघूती और मेरु बाजूरंगा सहित कई गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। मेले में शानदार प्रस्तुति देने पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उनके साथी कलाकारों में विनोद चौहान, रवि थापा, महेश, सुमित गुसाईं, अमित डंगवाल आदि ने भी कला का शानदार प्रदर्शन किया। संचालन अजय जोशी ने किया। इस मौके पर सुमन उनियाल, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, मनमोहन सिंह नेगी, थानाध्यक्ष प्रदीप पंत, सभासद साकेत बिजल्वाण, मनवीर नेगी, विजय धमांदा, विनीता, उत्तम रावत, रमेश असवाल और प्रकाश डियूंडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशस्तिपत्र और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग की ओर से नरेंद्रनगर ब्लाक के प्रत्येक गांव के लिए 20-20 सोलर स्ट्रीट लाइटें दी गईं। इस मौके पर प्रमुख राजेंद्र भंडारी, बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, हर्षपाल कोहली, मंडी परिषद के अध्यक्ष वीर सिंह रावत, राजेश रावत और महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मेला समिति की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता के तहत बुधवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता में वेटरन वर्ग में सूर्य प्रकाश जोशी और महेश गुसाईं की जोड़ी ने रमेश ओसवाल और संतोष राणा को 21-12, 21-13 से हराया।
14 वर्ष की बालिका वर्ग के बैडमिंटन में सिंगल में सोनाली प्रथम, शगुन प्रजापति द्वितीय और बालिका वर्ग डबल में सोनाली-लक्ष्मी ने शगुन-निमिषा को हराया। 14 वर्ष तक के बालक एकल में सुजीत मंडल ने शुभम विश्वास को हराकर मैच जीत लिया। एकल बालक वर्ग में 20 वर्ष की आयु वर्ग में सुजीत मंडल प्रथम और 20 वर्षीय एकल बालिका वर्ग में अमीषा चौहान प्रथम रहीं। डबल बालिका वर्ग में अमीषा और सपना की जोड़ी ने दीक्षा और निमिषा को हराया। ओपन डबल पुरुष वर्ग में सत्यम-अंशु की टीम ने विशाल-मगन को हराया। यह मैच अमित प्रजापति, उज्जवल कोहली, शिवम डियूंडी और दीपक डियूंडी ने संपन्न कराया।

कुर्सी रेस में 10 वर्षीय बालक वर्ग में सुंदर प्रथम, शुभम द्वितीय और आशीष तृतीय स्थान पर रहे। 14 वर्षीय बालक-बालिका वर्ग की कुर्सी दौड़ में नमन भंडारी-करुणा सेमवार पहले, अमन-समीक्षा दूसरे और अध्ययन नेगी-आयुषी तीसरे स्थान पर रहे। महिला ओपन कुर्सी दौड़ में रीना पहले, बबली दूसरे, रीवा तीसरे स्थान पर रही। चम्मच रेस में अमन कैथोंला, सैफी महर और समर्थ राणा विजेता रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed