फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Samrat Sports beat Black Panther to make it to the next round

सम्राट स्पोर्ट्स ने ब्लैक पैंथर को हराकर अगले दौर में बनाई जगह

Sun, 19 Dec 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Samrat Sports beat Black Panther to make it to the next round
वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता और पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय की पहल पर बौराड़ी स्टेडियम में टीआरपीएल (टिहरी रुरल प्रीमियर लीग) का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले मैच में सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी ने शानदार जीत दर्जकर अगले दौर के लिए जगह बनाई। उसने ब्लैक पैंथर को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में टीआरपीएल का पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने शुभारंभ करते हुए कहा कि युवाओं को खेल में दक्ष करने के लिए यह प्रतियोगिता शुरू कराई है। इससे आने वाले सालों में रणजी, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद राणा, असद आलम ने बताया कि उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्राट क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 15 ओवरों में 4 विकेट खोकर 180 रन बनाए। विपिन ने 30 गेंदों पर 7 छक्के व 6 चौकों की मदद से 79 और दुर्गेश ने शानदार 20 बॉल पर 4 छक्के और 3 चौकों के साथ 42 रन बनाए। ब्लैक पैंथर की ओर से गौतम ने 2 और पंकज ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लैक पैंथर की टीम 85 रनों पर आउट हो गई। केवल पंकज ने ही संघर्ष कर 28 रन बनाए। सम्राट की ओर से अमित कुमार 3, मानवेंद्र और गौरव ने दो-दो विकेट चटखाए। इस तरह सम्राट की टीम ने 95 रनों से मैच जीत लिया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, देवेंद्र नौडिय़ाल, प्रदीप पोखरियाल, विपिन रावत, भगत चौहान, लखवीर चौहान, नवीन सेमवाल, सतीश चमोली जितेंद्र नेगी, सुभाष चमोली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed