फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Samples of four food items found failed in laboratory test

प्रयोगशाला जांच में चार खाद्य पदार्थो के सैंपल मिले फेल

Fri, 20 May 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Samples of four food items found failed in laboratory test
टिहरी जिले में चेकिंग अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस वर्ष जिन खाद्य पदार्थों के सैंपल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे थे, उनमें से 22 की रिपोर्ट विभाग को मिल गई है और इनमें 4 सैंपल फेल मिले हैं। प्रयोगशाला जांच में पान मसाले के एक सैंपल में बड़ी मात्रा में केमिकल और अन्य मिलावटी पदार्थ मिले हैं। इस पर पान मसाला निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर एक माह में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एडीएम कोर्ट ने गार्डन ग्लोरी चायपत्ती का सैंपल फेल होने पर निर्माता कंपनी के खिलाफ ढाई लाख जुर्माने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि इस साल के पांच माह में खाद्य पदार्थों, बेकरी, फल-सब्जी आदि के निरीक्षण के दौरान 36 से अधिक सैंपल जिलेभर से जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजे गए थे। 22 सैंपल की रिपोर्ट इस माह मिली है। बताया कि 4 सैंपल की रिपोर्ट फेल मिली है, इसमें से कैच मसाला, फॉरच्यून तेल और मिक्स दूध के सैंपल सब स्टैंडर्ड (मानक से कम) मिले हैं। जबकि शिकार पान मसाला की रिपोर्ट खतरनाक स्तर की पाई गई। यह पूरी तरह से असुरक्षित प्रोडक्ट है। विभाग ने निर्माता कंपनी त्रिमूर्ति फ्रेग्नेंस प्राइवेट लि. दिल्ली को नोटिस जारी कर एक माह में अपना पक्ष रखने को कहा। इसके बाद सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। बताया कि नवंबर 2020 में थत्यूड़ में एक दुकान में निरीक्षण के दौरान गार्डन ग्लोरी चाय का सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव मिली। 2021 में एडीएम कोर्ट में मामले में वाद दायर किया गया था। कोर्ट ने चाय निर्माता कंपनी जेकेटी प्रोडक्ट इंडिया पांडूनगर कानपुर यूपी के खिलाफ फैसला देते हुए ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जबकि कोर्ट ने विक्रेता दुकानदार को इस एवज में बरी कर दिया कि वह कंपनी से ही चाय का पैकेट लाया था और वह सील था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed