{"_id":"693c17c7d73222a241021db3","slug":"samples-of-22-food-items-including-sweets-and-noodles-were-sent-to-the-lab-for-testing-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116208-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मिठाई, नूडल्स सहित 22 खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेज लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मिठाई, नूडल्स सहित 22 खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेज लैब
Fri, 12 Dec 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
खाद्य संरक्षा विभाग ने नई टिहरी और आसपास के बाजारों में चलाया चेकिंग अभियान
नई टिहरी। खाद्य संरक्षा विभाग ने दो दिनों तक जिला मुख्यालय और आसपास के बाजारों में सघन पर चेकिंग अभियान चलाकर मिठाई, नूडल्स, खाद्य तेल सहित 22 अन्य सामग्रियों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने बताया कि जिला अभिहित अधिकारी प्रमोद रावत के निर्देश पर विभागीय टीम ने 10 से 12 दिसंबर तक बौराड़ी स्टेडियम में संचालित मेले में लगी दुकानों, नई टिहरी, बौराड़ी बाजार, चंबा, बादशाहीथौल, सुरसिंगधार, ज्ञानसू में 26 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
एक्सपायरी डेट के मसाले, तेल, दलिया मिलने पर उसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। दुकानदारों को ग्राहकों को गुणवत्ता युक्त सामान बेचने के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शर्मा ने बताया कि विभागीय टीम लगातार बाजारों और कस्बों में नियमित रुटीन चेकिंग अभियान चला रही है।