फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sakshi, Sarthak and Aisha in javelin throw, Vikas tops

क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्या मंदिर चंबा रहा ऑल ओवर चैंपियन

Fri, 06 Sep 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sakshi, Sarthak and Aisha in javelin throw, Vikas tops
सरस्वती विद्या मंदिरों की दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में साक्षी चौहान, बालक वर्ग में सार्थक मैठाणी, भाला फेंक जूनियर बालिका में आयशा और बालक में विकास प्रथम रहे। विद्या मंदिर चंबा ओवरऑल चैंपियन रहा और विद्या मंदिर नई टिहरी दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

विधायक धन सिंह नेगी ने शुक्रवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने विजेताओं और बोर्ड परीक्षा में विद्या भारती के मेधावियों को नकद धनराशि, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। कहा कि विद्या भारती के स्कूल संस्कारवान शिक्षा के साथ शरीरिक शिक्षा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। प्रतियोगिता के अंडर-14 में ऊंची कूद में आयुषी तोमर प्रथम, आरची पुंडीर द्वितीय रहीं। लंबी कूद में आशुषोत पहले, ओम सेमवाल दूसरे स्थान पर रहे। चक्का फेेंक में खुशी रावत प्रथम, मनीषा चौहान द्वितीय रहीं। इस मौके पर संकुल प्रमुख इंद्रपाल परमार, प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपीराम चमोली, प्रवक्ता रविंद्र सेमवाल, नरेश सैनी, रामस्वरूप डबराल, कमलेश्वर बड़ोनी, राकेश बंगवाल, रविंद्र परमार, रमेश बेलवाल, सुरेंद्र मैठाणी, जशोद भारद्वाज, ऊषा मिंया, देवी सिंह डडवाल, संजय भट्ट, खुशीराम रतूड़ी, किशोर नौटियाल, दिनेश बहुगुणा, मनोज सकलानी, पूरण संरासी, गजे सिंह रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed