{"_id":"6558a28ab472a0df59072065","slug":"roshni-showed-strength-in-under-17-competition-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-3612-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अंडर-17 प्रतियोगिता में रोशनी ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अंडर-17 प्रतियोगिता में रोशनी ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। युवा कल्याण विभाग की ओर से में जाखणीधार ब्लॉक के न्याय पंचायत ढुंग बडवाली के खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग अंडर-17 की 100, 200, 600, 1500 और 3000 मीटर दौड़, चक्का और भाला फेंक में रोशनी विजेता बनी। विजेता प्रतिभागी अब ब्लॉक स्तर पर होने वाले खेल महाकुंभ में दमखम दिखाएंगे।
न्याय पंचायत ढुंग बडवाली के सेमंडीधार में आयोजित खेल महाकुंभ का समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग कबड्डी में राजकीय इंटर कॉलेज सेमंडीधार प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय स्यूरी द्वितीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज ढुंग पहले, स्यूरी दूसरे और मंदार तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-17 बालिका वर्ग में ढुंग प्रथम, सेमंडीधार द्वितीय, मंदार तृतीय रहा। बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कोपड़ धार पहले, ढुंग दूसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स बालक वर्ग की 60, 600 मीटर दौड़, चक्का गोला, भाला फेंका में राजकीय इंटर कॉलेज ढुंग के अर्जुन बालिका वर्ग में वर्षा, अंबिका, नंदिनी प्रथम रहे।
विज्ञापन
बालिका वर्ग अंडर-17 की 100, 200, 600, 1500 और 3000 मीटर चक्का, भाला फेंक में रोशनी प्रथम, सुनीता द्वितीय, रिया तृतीय रही। अभिभावक संघ के अध्यक्ष विजयपाल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर भट्ट, प्रधान भागवत भट्ट, जमुना बडोनी, रामप्यारी देवी और प्रधानाचार्य विजय श्रीवाण ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।