फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Repair the roads before the start of Chardham Yatra

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सड़कें करें दुरुस्त

Thu, 07 Apr 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Repair the roads before the start of Chardham Yatra
नई टिहरी में सड़क सुरक्षा की बैठक लेती डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : NEW TEHRI
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थित अंधे मोड़ों का सुधारीकरण, दुर्घटना संभावित स्थान और परिवहन व पुलिस विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। डीएम व समिति की अध्यक्ष इवा आशीष श्रीवास्तव ने सभी मार्गों का सुधारीकरण और क्रैश बैरियर लगाने के प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं। बैठक में घनसाली लोनिवि के ईई की अनुपस्थिति पर उनके जवाब तलब के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी सड़कों का पैच वर्क और पेंटिंग कार्य पूरा कर लें। पुलिस और परिवहन विभाग को ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग और नशा कर ड्राइविंग करने वालों का चालान कर सख्ती बरतें। दुपहिया वाहन ड्राइव करते समय हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी सड़क मार्गों पर नियमित झाड़ी कटान करने और बाजार में सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों का चालान करने को कहा गया। सभी विभागीय अधिकारियों को अतिक्रमण चिह्नित कर संबंधित को नोटिस जारी कर हटाने की कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने सभी एसडीएम को भी नजर रखने को कहा है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने यात्रा के दौरान यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए। एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा ने बताया कि नरेंद्रनगर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 से मार्च 22 तक जिले में 39 वाहन दुर्घटनाएं हुई हैं। बैठक में एसडीएम देवेंद्र नेगी, लक्ष्मीराज चौहान, प्रभारी सीएमओ डा. दीपा रूबाली, ईई मो. आरिफ खान, दिनेश मोहन, अनिल पंत, रोशन सिंह पुंडीर मौजूद थे। जबकि एडीएम घनसाली केएन गोस्वामी और सोनिया पंत ऑनलाइन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed