फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rehabilitation is not affected by the furious

पुनर्वास नहीं होने से प्रभावित गुस्से में

Fri, 06 Jan 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 06 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन

टिहरी बांध के कारण खतरे की जद में आए प्रभावितों का पुनर्वास नहीं हो पाया है। प्रभावितों का कहना है कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तापक्ष एवं विपक्ष के लोगों ने गांवों के पुनर्वास का आश्वासन दिया था, लेकिन आजतक नहीं हो पाया। प्रभावित इस बार वोट मांगने के लिए गांवों में घुसने नहीं देने की चुनौती भी दे रहे हैं।     

विज्ञापन


भागीरथी और भिलंगना घाटी के झील के आसपास निवासरत 45 गांव के 190 परिवारों का पुनर्वास नीति, 104 का कोलेट्रल डैमेज पालिसी और 120 परिवारों का देखरेख के तहत पुनर्वास होना है। पुनर्वास निदेशालय ने खतरे की जद में आए प्रभावितों का वर्ष 2010 में भू-गर्भीय सर्वे करवाया था, जिसमें ये परिवार पुनर्वास को पात्र पाए गए थे। लेकिन पुनर्वास निदेशालय के पास पुनर्वास को भूमि नहीं होने के कारण आवासीय, कृषि भूखंड आवंटित नहीं पाए।
विज्ञापन


सीएम के निर्देश पर दिसंबर 2015 में अधिकारियों ने ऋषिकेश में पशुपालन की 14.21, आईडीपीएल की 39.21 और मंशादेवी, दूधूपानी से बीबीवाला तक 65.31 हेक्टेयर भूमि पर प्रभावितों का पुनर्वास करने का प्रस्ताव तैयार कर नौ माह बाद 19 अगस्त में एनओसी के लिए भूमि का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। इस पर केंद्र ने आपत्तियां लगा कर 25 अगस्त को लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्तियों का निराकरण करने के बावजूद सरकार ने अभी तक केंद्र सरकार को प्रस्ताव नहीं भेजा है, जिससे पुनर्वास को जमीन नहीं मिल पाई है। बांध प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, प्रधान प्रदीप भट्ट, राम सिंह, जबर सिंह का कहना है कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सत्तापक्ष, विपक्ष के लोगों ने पुनर्वास का भरोसा दिया था, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।



केंद्र सरकार ने जिन छह बिंदुओं पर आपत्ति लगाई थी, इसमें से चार का निराकरण किया गया है। अब शासनस्तर पर वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति संबंधी दो आपत्ति का निराकरण होना बाकी है। इसके बाद ही प्रस्ताव केंद्र को जाएगा।     
-देवेंद्र नेगी, प्रभारी अधिकारी पुनर्वास। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed