फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ration seller angry due to non-redressal of demands

मांगों का निस्तारण न होने पर राशन विक्रेता खफा

Wed, 15 Sep 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Ration seller angry due to non-redressal of demands
सरकारी गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक में दुकानों का किराया, स्टेशनरी व्यय का खर्चा और उचित मानदेय न मिलने तक गोदामों से राशन न उठाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को समिति की बैठक सुमन पार्क में दिनेश डोभाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सरकार गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से आंदोलनरत है, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर समस्या समाधान की दिशा में कोई भी सार्थक पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्यन्न में दिया जा रहा लाभांश 143 रुपये प्रति क्विंटल राज्य खाद्यन्न योजना में दिया जाना चाहिए। सरकार से विक्रेताओं को उचित मानदेय, दुकानों का किराया और स्टेशनरी खर्चा देने, प्रत्येक विक्रेता का बीमा करने, प्रत्येक गोदाम में इलेक्ट्रानिक कांटा लगाने की मांग की गई। बैठक में रोशन सिंह चौहान, सुमेर सिंह पुुंडीर, चंद्रकला जखमोला, मनवीर सिंह, मुकेश सजवाण, मनीष रतूड़ी, मंगल सिंह पुुंडीर, शेर सिंह सजवाण, मनमोहन सिंह, पंचम सिंह चौहान, हर्षमणि भट्ट, चंद्रमोहन चमोली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed