फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ram devotees took out a grand procession in Bauradi

Tehri News: राम भक्तों ने बौराड़ी में निकाली भव्य शोभा यात्रा

Fri, 29 Dec 2023 04:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
Ram devotees took out a grand procession in Bauradi
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। नगर क्षेत्र में वाद्य यंत्रों के साथ राम भक्तों ने भव्य श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से पूजित अक्षत वितरण शोभायात्रा निकाली। बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्र-छात्राओं और नगरवासियों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद बस्ती प्रमुखों को अक्षत कलश भेंट किए गए। जिन्हें नगर की विभिन्न बस्तियों में एक से 15 जनवरी तक वितरित किया जाएगा। शुक्रवार को कार्यक्रम के संयोजक अब्बल सिंह श्रीकोटी और आरएसएस के नगर कार्यवाह रामानुज बहुगुणा के नेतृत्व में मोलधार के कृष्णा चौक से विशाल अक्षत कलश यात्रा शुरू हुई और बौराड़ी मुख्य बाजार, साई चौक और गणेश चौक होते हुए जानकी मंदिर में समापन हुआ। नगर कार्यवाह रामानुज बहुगुणा ने बताया कि नई टिहरी में बस्ती प्रमुखों को अक्षत कलश दिए गए हैं। इस मौके पर आरएसएस के जिला कार्यवाह जगत मणि पैन्यूली, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, उर्मिला राणा, मनीषा पंवार, विद्या नेगी, अनीता कंडियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed