फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rain harmful for Manduwa and Chaulai

मंडुवा और चौलाई के लिए बारिश नुकसानदायक

Sun, 17 Oct 2021 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rain harmful for Manduwa and Chaulai
जिले में रविवार सुबह छह बजे से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। खेतों में पककर खड़ी मंडुवा, चौलाई और तोर की फसल के लिए यह बारिश नुकसानदायक मानी जा रही है। वहीं गेहूं और प्याज की बुआई के लिए इसे लाभदायक बताया जा रहा है। नई टिहरी में 7.7 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश से तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बीते शनिवार को नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री था। वहीं रविवार को नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। औद्यानिकी एवं वानिकी विवि रानीचौरी परिसर मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी प्रकाश नेगी ने बताया कि जो फसलें इन दिनों खेतों में पककर तैयार है उनके लिए बारिश नुकसानदायक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed