{"_id":"53a55779719fac11dae7abc1fd3009dc","slug":"radon-gas-can-predict-earthquakes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडोन गैस से लगा सकते हैं भूकंप का पूर्वानुमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडोन गैस से लगा सकते हैं भूकंप का पूर्वानुमान
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Wed, 17 Jun 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडोन गैस पर बारीकि से नजर रखे जाने पर भूकंप का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। इसके लिए क्षेत्र की हीलियम, कार्बन डाई आक्साइड, पृथ्वी की संरचना के बदलावों का अध्ययन किया जाना भी जरूरी है।
रेडियो एक्टिविटी लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकती है, लेकिन इससे कई गंभीर बीमारियों का भी इलाज किया जा सकता है। यह बात स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में चल रही राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने कही।
एचएनबी गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल और पीजी कालेज नई टिहरी की पहल पर राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन पर बीएआरसी मुंबई की वैज्ञानिक बीके सपरा ने भूमि से निकलने वाली थोरोने गैस की जानकारी दी।
विज्ञापन
ताईवान के डॉ. विवेक वालिका ने रेडोन के क्षेत्र में हो रहे शोधों पर जानकारी दी। जापान के केंजी सूगीमोरी ने कहा कि रेडियो एक्टिविटी का हॉट स्पा के माध्यम से त्वचा, जोड़ों का दर्द जैसी गंभीर बीमारियों का सफल इलाज बताया।
शोधार्थी तुषार कंडारी ने बताया कि एमबीटी के राजपुर क्षेत्र में रेडोन गैस सामान्य से अधिक है।
समापन पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में सुदीप कुमार, प्रीति पंत, काली प्रसाद, मनीष कुमार अव्वल रहे। क्विज में काली प्रसाद जीते। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला, जापान के प्रो. शरद कुमार साहू, डा. वीणा जोशी, डा. कुलदीप रावत, प्रो. वीएस सिंह, डा. जेडीएस नेगी, डा. एए बौड़ाई, डा. रवींद्र सिंह, डा. एनपी नैथानी, डा. इंदू तिवारी, डा. कविता काला, डा. जीपी गुर्साइं, महेंद्र सिंह, अनूप आदि उपस्थित थे।