फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Quarantined youth dies of sugar attack

क्वारंटीन किए गए युवक की शुगर अटैक से मौत

Tue, 19 May 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Quarantined youth dies of sugar attack
चमोल गांव में क्वारंटीन किए गए युवक की तबियत बिगड़ने पर उसे जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया, जहां बीती शाम उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने युवक की मौत का कारण शुगर अटैक बताया है। युवक की मौत से चमोल गांव में मातम पसर गया है। मृतक अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गया है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के चमोल गांव निवासी दर्मियान सिंह रावत (36) पुत्र गब्बर सिंह रावत रूद्रपुर ऊधम सिंह नगर में एक होटल में नौकरी करता था। लॉकडाउन के चलते वह 12 मई को अपने गांव पहुंचा था। जहां उसे गांव के समीप ही एक निजी विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। गांव के हर्षमणि उनियाल ने बताया कि 17 मई रविवार शाम चार बजे दर्मियान की पत्नी उसे चाय देने गई थी तो दर्मियान बेहोश पड़ा हुआ था। पत्नी के बताने के बाद प्रधान हीरामणि जोशी और परिजन दर्मियान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद भी जब युवक को होश नहीं आया तो चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया। सोमवार शाम को जौलीग्रांट में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को परिजन दर्मियान का शव लेकर चमियाला पहुंचे, जहां उसका अंतिम दाह संस्कार किया गया। दर्मियान की अपने वृद्ध माता-पिता की एकलौती संतान थी। इस घटना के बाद से परिवार के सदस्य गहरे सदमे में है।
विज्ञापन

- दर्मियान सिंह में कोरोना संक्रमण के कोई भी लक्षण नहीं थे। युवक की जांच की गई तो शुगर बढ़ा हुआ मिला। शुगर अटैक के कारण ही युवक की मौत हुई है। -डा.श्याम विजय, चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्वारंटीन सेंटर में रह रहे युवक में कोरोना संक्रमण के कोई भी लक्षण नहीं थे। इसलिए सैंपल नहीं लिया गया। डॉक्टरों ने युवक की मौत का कारण अटैक पड़ना बताया है। -राजेंद्र सिंह राणा, तहसीलदार बालगंगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed