{"_id":"56f56a354f1c1b1d79f14d5a","slug":"pwd-negligence-villagers-heavy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
सड़क बंद
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। मंदार के ग्रामीणों ने 10 दिन पूर्व मंदार-घोल्डानी मोटर मार्ग पर पत्थर की दीवार बनाकर सड़क बंद कर दी थी, जिसके चलते घोल्डानी के ग्रामीणों को चार-पांच किमी पैदल चलना पड़ रहा है। लेकिन लोनिवि ग्रामीणों को सड़क से क्षतिग्रस्त हुई भूमि एवं फसलों को मुआवजा देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
लोनिवि ने करीब एक साल पहले मंदार-घोल्डानी मोटर मार्ग का निर्माण किया था। सड़क निर्माण के लिए मंदार के ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहण की गई थी। साथ ही सड़क के मलबे से भूमि एवं फसलें दब गई थी। ग्रामीण लगातार लोनिवि के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
बावजूद मुआवजा नहीं मिल पाया है, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के पास सौड़ नामे तोक पर 14 मार्च को दीवार बनाकर सड़क को बंद कर रखा है। ऐसे में घोल्डानी के ग्रामीण चार-पांच किमी पैदल चलने को मजबूर हैं, लेकिन लोनिवि ग्रामीणों से वार्ता करने और मुआवजा देने को तैयार नहीं है। ग्रामीण रुकम सिंह रावत, बचन सिंह, गंगा सिंह, दर्शन सिंह, सुंदर सिंह आदि ने कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक सड़क खुलने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए ली गई भूमि का मुआवजा वितरण किया जा चुका है। जिनको को मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें जल्द ही दे दिया जाएगा।
-जगमोहन चौहान, ईई, लोनिवि।