फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Protest at the tehsil complex for road construction.

Tehri News: सड़क निर्माण के लिए तहसील परिसर में प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 29 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Protest at the tehsil complex for road construction.
आक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
घनसाली (टिहरी)। घनसाली विधानसभा क्षेत्र में लंबित सड़कों का निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर आक्रोश रैली निकाली। बाद में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भटवाड़ी-सौरासारी-दुगड्डा-झाला-बूढ़ाकेदार, खाल-कल्दी-हटकुणी-भाटगांव-घुत्तू-पंवालीकांठा सड़कों का निर्माण शुरू करने, चमियाला-कोटलगांव-लंबगांव, जाखधार-घनसाली-चिरबटिया मोटर मार्ग का चौड़ीकरण करने की मांग की।
मांगों के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, जसवीर नेगी, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य और ज्येष्ठ प्रमुख प्यार सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहां आयोजित बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में घनसाली विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित कई विकास कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन धरातल पर कार्य नहीं हो पा रहे है। सरकार ने जल्द उक्त सड़कों का निर्माण पूरा करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर मौके पर बालकृष्ण नौटियाल, कुंवर सिंह रावत, विजय राणा, जिला पंचायत सदस्य विजय लाल, ममता पंवार, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed