फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Priyanka wins the science quiz competition

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रियंका ने मारी बाजी

Sun, 01 Mar 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Priyanka wins the science quiz competition
समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान गोष्ठी आयोजित की गई। जूनियर हाईस्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के मध्य विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुई। जिला स्तरीय इंस्पायड अवार्ड प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ एबीओ भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने आसपास के संसाधनों में नवाचार करना चाहिए। अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के जिला समन्वयक प्रमोद पैन्यूली ने कहा कि छात्रों में बचपन से ही बाल वैज्ञानिक छुपा हुआ होता है।
विज्ञापन

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल केमरियासौड़ की प्रियंका प्रथम, मगरौ का गौरव राणा द्वितीय और साक्षी तृतीय, चौरडी आगर का रोहित सिंह चौथे स्थान पर रहे। इस अवसर पर लक्ष्मी रावत, सूर्य प्रकाश, रामानुज बहुगुणा, मणिचंद राणा, हुकम सिंह, सुषमा लखेड़ा, जयंती बहुगुणा, राम सिंह भंडारी और धनीराम थपलियाल को एबीओ जदली ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed