{"_id":"56fea5b14f1c1b0534f00111","slug":"powered-vehicles-on-contract-friday-wheels-are-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध पर संचालित वाहनों के पहिए शुक्रवार रहे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध पर संचालित वाहनों के पहिए शुक्रवार रहे जाम
अमर उजाला/नई टिहरी।
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग में खड़ी गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएचडीसी में अनुबंध पर संचालित हो रहे करीब 70 वाहनों के शुक्रवार को पहिए जाम रहे। निजी वाहन स्वामी ने प्रति आठ घंटे का किराया सोलह सौ रुपये करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते टीएचडीसी के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वयं के वाहनों से कार्यालय आना पड़ा। वाहन स्वामियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से टीएचडीसी प्रशासन वाहनों का किराया नहीं बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
टीएचडीसी में वर्षों से अनुबंध पर संचालित हो रहे निजी वाहन स्वामियों ने किराया बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार से वाहनों का संचालन अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से प्रतिदिन आठ घंटे चलने पर एक हजार 75 रुपये भुगतान हो रहा है। लेकिन वर्तमान में तेल के दामों में बढ़ोत्तरी और वाहन चालकों के मानदेय वृद्धि के कारण वाहन स्वामियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है लेकिन टीएचडीसी प्रबंधन ने अभी तक उनका किराया नहीं बढ़ाया है। उन्होंने न्यूनतम प्रति आठ घंटे सोलह सौ रुपये देने, अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से भुगतान करने की मांग की। वाहन स्वामी विजयपाल रावत, डीडी पंत, ज्योति पंत, मस्तराम भट्ट, विनोद चौहान, ज्ञान सिंह, माधव सिंह, सुदामा भट्ट, रविंद्र, सुरेंद्र पंवार आदि ने कहा कि मांगों का पूरा होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन