फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Police will keep an eye on New Year celebrations

Tehri News: 31 दिसंबर और नए साल के आयोजन पर रहेगी पुलिस की नजर

Tue, 30 Dec 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 30 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on New Year celebrations
नई टिहरी। 31 दिसंबर और नए साल के आयोजन को देखते हुए सभी पर्यटन स्थलों और अन्य जगहों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस दौरान आवागमन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यातायात के नियमों का उलंघ्घन करने और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि 31 दिसंबर और नए साल 2026 के आयोजन को देखते हुए पुलिस एलर्ट मोड पर है। इस दौरान प्रमुख पर्यटन स्थल धनोल्टी, काणाताल, जड़ीपानी, कैंपटी फॉल, तपोवन, शिवपुरी, टिहरी बांध की झील कोटीकॉलोनी और धार्मिक स्थल सुरकंडा देवी मंदिर, कुंजापुरी और चंद्रबदनी मंदिर आदि स्थानों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ती है। ऐसे सभी स्थानों पर यातायात व्यवस्था संभालने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी ने कहा कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं का स्वागत है, लेकिन यातायात के नियमों का उलंघ्घन करने और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed