फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   PM Modi Mann Ki Baat programme mentioned rejuvenation of Henwal River in Chamba

मन की बात: पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड की हेंवल नदी का जिक्र, ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा

Sun, 25 Oct 2026 02:57 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी,  चंबा (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी,  चंबा (टिहरी) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 25 Oct 2026 02:57 PM IST
सार

पहाड़ों में लगातार घटते जलस्रोतों और गर्मियों में गहराते पेयजल संकट के बीच हेंवल नदी की कहानी सामुदायिक सहभागिता की अहमियत को रेखांकित करती है। इस नदी से चंबा शहर से लेकर आसपास के करीब 80 गांव को शुद्ध पीने का पानी मिल रहा है।

विज्ञापन
PM Modi Mann Ki Baat programme mentioned rejuvenation of Henwal River in Chamba
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 139 वें संस्करण में चंबा की हेंवल नदी के पुनर्जीवीकरण का उल्लेख करते हुए प्रशासन और ग्रामीणों, प्रयासों सराहना की। प्रधानमंत्री ने नदी को पुनर्जीवित करने के लिए ग्रामीणों और संबंधित विभागों की ओर से किए गए प्रयासों को जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


पहाड़ों में लगातार घटते जलस्रोतों और गर्मियों में गहराते पेयजल संकट के बीच हेंवल नदी की कहानी सामुदायिक सहभागिता की अहमियत को रेखांकित करती है। इस नदी से चंबा शहर से लेकर आसपास के करीब 80 गांव को शुद्ध पीने का पानी मिल रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पानी रोकने के उपायों की सराहना की

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां प्रकृति के प्रति सम्मान की बहुत पुरानी परंपरा रही है। हमारे पूर्वजों ने हमें सिखाया है कि अपने आस-पास स्वच्छता रखना, जल-स्रोतों की देखभाल करना ये हमारी अपनी जिम्मेदारी है। मुझे खुशी होती है, जब मैं देखता हूं कि देश के कितने ही लोग इसी भावना को अपना जीवन बनाए हुए हैं। यही भाव उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के चंबा में भी देखने को मिलता है। यहां लोगों ने मिलकर एक नदी को नया जीवन देने का प्रयास किया है| ये नदी है ‘हेंवल’। कुछ समय पहले हेंवल नदी में पानी कम होने लगा था। आस-पास के प्राकृतिक जल-स्रोत भी सूख रहे थे। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और गांव के लोगों ने मिलकर हेंवल नदी को बचाने का अभियान चलाया। इस दौरान बारिश का पानी रोकने के उपाय हुए, जमीन में पानी पहुंचाने के लिए काम हुआ और बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। आज इस प्रयास से हेंवल  नदी को नया जीवनदान मिला है और साथ ही दर्जनों प्राकृतिक जल-स्रोतों के पुनर्जीवन में भी मदद मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed