{"_id":"67b08f01c2208c7a1e0bd227","slug":"pensioners-are-troubled-due-to-flaws-in-golden-card-tehri-news-c-50-1-nth1001-111100-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गोल्डन कार्ड की खामियों के कारण पेंशनर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गोल्डन कार्ड की खामियों के कारण पेंशनर परेशान
Sat, 15 Feb 2025 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 15 Feb 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर शहर की भूमि बंदोबस्त का नोटिफिकेशन जारी करने की उठाई मांग
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन की बैठक में गोल्डन कार्ड की खामियों को दूर करने और नरेंद्रनगर शहर की भूमि बंदोबस्त पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनरों को गोल्डन कार्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि शहर की भूमि बंदोबस्त का नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से लोगों परेशान हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से दोनों प्रकरणों के निस्तारण की मांग उठाई है।
नरेंद्रनगर में आयोजित राजकीय पेंशनर संगठन की बैठक में शाखा अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान ने कहा कि कई सेवानिवृत कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड बंद पड़े हैं। उन्हें गोल्डन कार्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शासन स्तर से कार्ड सुचारू कराने की मांग की। शाखा अध्यक्ष ने नरेंद्रनगर चिकित्सालय में पेंशनरों को निशुल्क ओपीडी दिए जाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि नरेंद्रनगर शहर में राजशाही के समय बने भवनों की स्थिति जर्जर हो चुकी है।
वर्ष 2021 में भू-बंदोबस्त प्रकरण पर शासन को भी अवगत करवाया गया, लेकिन भू-बंदोबस्त का नोटिफिकेशन जारी नहीं हो पाया। उन्होंने शासन-प्रशासन से भूमि बंदोबस्त का कार्य नरेंद्रनगर में ही कराए जाने की मांग की है। बैठक में शाखा संरक्षक पीके ध्यानी, सचिव रघुवीर सिंह भंडारी, धर्म सिंह रावत, गोपाल दत्त बिजल्वाण, केशव चंद्र जोशी, हर्षमणी भट्ट, कुलवीर नेगी, बालम सिंह नेगी, सरोप सिंह नेगी, सूरत सिंह पायल, काशीराम उनियाल, श्यामलाल थपलियाल आदि मौजूद थे।