फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Patients are upset due to lack of specialist doctors in CHC

Tehri News: सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से मरीज परेशान

Tue, 03 Sep 2024 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 03 Sep 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
Patients are upset due to lack of specialist doctors in CHC
थत्यूड़ (टिहरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को इलाज के लिए मसूरी और देहरादून का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ के सीएचसी केंद्र पर क्षेत्र की लगभग 50 हजार से अधिक आबादी इलाज के लिए निर्भर है, लेकिन केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से इसका खमियाजा क्षेत्र के मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। जौनपुर विकास मंच के अध्यक्ष रतनमणि भट्ट, खेमराज भट्ट, महिपाल रावत ने बताया कि सीएचसी थत्यूड़ जौनपुर क्षेत्र का एक मात्र स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने पर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को 35 किमी दूर मसूरी और लगभग 70 किमी दूर देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर गायनोलॉजिस्ट नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ती है। क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सीएमओ डॉ़ श्याम विजय का कहना कि सीएचसी स्तर पर रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की जिले में अभाव है। मानकों के अनुरूप सीएचसी केंद्र थत्यूड़ में सभी डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed