फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Panel team inspected and took stock of the arrangements

पैनल टीम ने निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Sun, 26 Jun 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Panel team inspected and took stock of the arrangements
श्रीदेव सुमन विवि की पैनल टीम ने फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लंबगांव महाविद्यालय में 2020 से विज्ञान संकाय के अंतर्गत गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान विषय संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन विषयों में वर्तमान में 60-60 सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं। विज्ञान संकाय के गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान विषयों की मान्यता विस्तार के लिए विवि की पैनल टीम ने लंबगांव महाविद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। पैनल टीम के संयोजक प्रो. पंकज पंत, अमित कुमार सिंह, डा. दयाधर दीक्षित, डा. प्रीतपाल, डा. रितु कश्यप, डा. अनिल कुमार, इंजीनियर अशोक चौहान ने कक्ष-कक्षों, प्रयोगशाला और पुस्तकालय का निरीक्षण किया। पैनल टीम विवि प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद नए सत्र 2022-23 में विज्ञान संकाय के विषयों के विस्तारीकरण की अनुमति मिलेगी। इस मौके पर डा. एसके पांडेय, मयंक, प्रियंका डिमरी, डा.विजय सिंह राणा, डा. मनवीर, सिंह कंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed