फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Outrage over officials' absence from BDC meeting

Tehri News: बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

Tue, 30 Jun 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 30 Jun 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Outrage over officials' absence from BDC meeting
जाखणीधार ब्लॉक की 52 ग्राम पंचायतों को ओबीसी में शामिल करने का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक की बीडीसी बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने बैठक में विभागों के सक्षम अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी व्यक्त की।
बैठक में जाखणीधार ब्लॉक के 52 ग्राम पंचायतों को ओबीसी में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार,प्रशासन के साथ समन्वय बनाना चाहिए। कहा कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र को ओबीसी में शामिल करवाने के लिए वह निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख नौटियाल ने बैठक में उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रधान रतन सिंह भंडारी ने लवोईगांव-कांडीखाल-टिपरी मोटर मार्ग में खेत कटिंग का मुआवजा भुगतान करने, कस्तल की प्रधान सावित्री चौहान ने कस्तल-म्यूंडी-मंदार मोटर मार्ग का डामरीकरण करने, रोशन लाल ने मठियाली मोटर मार्ग के मलबे के कारण अनुसूचित जाति के घरों को हुए खतरे की सुरक्षा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य गब्बर सिंह नेगी ने गडोलिया की क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत करने की मांग की। बैठक में बिजली की झूलती लाइनों को ठीक करने,पंचायत घर का निर्माण,हंस फाउंडेशन के द्वारा अधूरी छोड़ी गई पेयजल योजनाओं को पूरा करने की मांग की। बैठक में डीडीओ मो.असलम, ज्येष्ठ प्रमुख त्रिलोक बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख कीर्ति पंवार, बीडीओ रोशन लाल, एबीडीओ दिग्विजय सिंह, एडीपीओ राकेश शर्मा, बीडीसी रणजीत भंडारी, प्रधान विजय शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed