{"_id":"6adb3f11a867a7702e06486b","slug":"outrage-over-failure-to-construct-bypass-in-accordance-with-the-survey-tehri-news-c-50-1-nth1001-121980-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सर्वे के अनुरूप बाईपास निर्माण न होने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सर्वे के अनुरूप बाईपास निर्माण न होने पर आक्रोश
Fri, 23 Oct 2026 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, एडीएम को दिया ज्ञापन
ग्रामीणों ने कार्य शुरू करवाने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। लंबगांव बाईपास का निर्माण कार्य सर्वे के अनुरूप न होने पर स्यालगी के ग्रामीणों में आक्रोश जताया। कहा कि कुछ ग्रामीणों ने बिना वजह के काम रोक दिया है। अपर जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बंद पड़े कार्य को शुरू करवाने और जल्द उसे पूरा करने की गुहार लगाई।
लंबगांव बाजार को जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए 4.2 किलोमीटर लंबगांव-सरखोल-पिपलोगी-स्यालगी बाईपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। संदीप कलूड़ा, सुखदेव कलूडा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी को इस संबंध में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि प्रांतीय खंड लोनिवि बौराड़ी की ओर से लंबगांव बाईपास का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है लेकिन ठेकेदार ने बाईपास निर्माण कार्य हेड से न करके उल्टा पिपलोगी से शुरू करवाया गया है। बताया कि दोनों तरफ से करीब 4 किमी़ सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और मात्र 200 मीटर का कार्य शेष रह गया है। कुछ ग्रामीणों ने बिना किसी वजह के कार्य को रुकवा दिया है। आरोप लगाया कि सड़क निर्माण की देखरेख कर रहे लोनिवि कर्मी भी ग्रामीणों को गुमराह करने में लगा है। जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं होता तो ग्रामीण आंदोलन शुरू करेंगे। एडीएम ने प्रतापनगर एसडीएम और लोनिवि के अधिकारियों को फोन कर शीघ्र मामले का निस्तारण करने के लिए कहा। ज्ञापन देने वालों में बलवीर सिंह कलूड़ा, धनवीर सिंह, भगत सिंह, केदार सिंह, शिव सिंह, सतपाल सिंह, बचना देवी, मिथला देवी, प्रमिला देवी, धर्मा देवी आदि मौजूद थे।