फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nursing students took oath to serve humanity

नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने ली मानवता की सेवा की शपथ

Thu, 12 May 2022 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Nursing students took oath to serve humanity
नई टिहरी पीजी कॉलेज की वार्षिकोत्सव की विजेता टीम को ट्राफी भेंटकर विधायक किशोर उपाध्याय ने किय? - फोटो : NEW TEHRI
राजकीय नर्सिंग कालेज सुरसिंगधार में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग की संस्थापक रही फ्लोरेंस नाइटइंगेल के कर्मयोग के पद चिह्नों पर चलकर मानवता की सेवा की शपथ ली। नर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक किशोर उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि नर्स का कार्य सेवाभाव का होता है। कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों का जीवन बचाने में नर्सों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कॉलेज की प्राचार्य डा. शबिस्तॉ अहमद नाज ने बताया कि इस वर्ष नर्से डे की थीम ‘नर्स ए वॉयस टू लीड इंवेस्ट इन नर्सिंग एंड आदर राइट्स टू सिक्योर ग्लोबल हेल्थ’ दी गई है। उन्होंने विधायक को मांग पत्र सौंपते हुए कॉलेज में एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग शुरू करने, खेल मैदान निर्माण और सुरक्षाकर्मियों के लिए गार्ड रूम बनाने की मांग की। इस पर विधायक ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर नर्सिंग अधीक्षक एमपी उनियाल, शिक्षक टीटी राणा, श्वेता, मनीषा क्षेत्री, कंचन जिंगराटा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed