फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   NSS camp started with cultural programs

Tehri News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ एनएसएस शिविर

Fri, 29 Dec 2023 04:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
NSS camp started with cultural programs
नई टिहरी। लक्ष्य गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बुड़ोगी में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू हो गया। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व जाखणीधार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मस्ता सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि राजेश डियूंडी, रामलाल नौटियाल व बीडीसी पंचायत सदस्य पंकज वरवाण ने दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया। स्वयं सेवियों से अनुभव साझा करते हुए मुख्य अतिथि नेगी ने समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। कहा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एनएसएस शिविर का आयोजन किया जाता है। प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल, कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह मिश्रवाण ने बताया कि शिविर के दौरान स्वंय सेवी गांव के लोगों को स्वच्छता, नशा मुक्ति और स्वस्थ्य रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस मौके पर शिक्षक सुबोध ध्यानी, अखिलेश नेगी, मनोज सकलानी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed