फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Now KCC will get loan to milk and fisheries

केसीसी से अब दुग्ध और मत्स्य पालन को भी मिलेगा ऋण

Thu, 13 Feb 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Now KCC will get loan to milk and fisheries
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के काश्तकारों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) स्कीम से भी जोड़ा जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के काश्तकार कृषि ऋण लेकर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकें। केसीसी में फसल ऋण के अलावा डेयरी, दुग्ध, मत्स्य पालन को प्राथमिकता में शामिल किया गया है। वर्तमान में जिले में किसान सम्मान निधि के तहत 85 हजार 158 किसान रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 35 हजार 236 किसानों के केसीसी निर्गत किए गए हैं, जबकि अवशेष 49 हजार 922 किसानों को 24 फरवरी से पूर्व केसीसी कार्ड दिए जाने हैं।
विज्ञापन

केसीसी कार्ड की समीक्षा करते हुए डीएम डा. वी षणमुगम ने कृषि, उद्यान और बैंक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर किसानों के लिए केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कृष्णा सिंह ने बताया कि किसान बैंक और सीएससी सेंटरों में केसीसी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसीबी की डीजीएम नारायणी सिंह ने बताया कि 23 फरवरी तक कार्ड दिए जाएंगे। इस मौके पर एसबीआई के वरिष्ठ प्रबंधक जीआर भट्ट, लीड बैंक अधिकारी डीएस ढुंडरियाल, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, डीएचओ डा. डीके तिवारी, पीएनबी के प्रबंधक राजू शेट्टी, रोहित बड़ोला, प्रदीप चौहान, केएस राणा, साहिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed