फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nagar Panchayat will install 100 new street lights

100 नई स्ट्रीट लाइटें लगाएगी नगर पंचायत

Tue, 07 Jan 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat will install 100 new street lights
आय के स्रोत बढ़ाने के लिए नगर पंचायत घनसाली ने क्षेत्र में स्थित भवन स्वामियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और स्कूल भवनों से हाउस टैक्स वसूलने की तैयारी कर ली है। आगामी अप्रैल से नगर क्षेत्र में निवासरत लोगों को नगर पंचायत में हाउस टैक्स जमा करना होगा। हाउस टैक्स वसूलने के लिए इन दिनों नगर पंचायत आवासीय भवनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सर्वे कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शंकरपाल सजवाण की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में ध्वनिमत से अप्रैल से हाउस टैक्स वसूलने का प्रस्ताव पारित किया गया। पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए 100 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया। ईओ कुलदीप नैथानी ने सभासदों से स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए जल्द ही अपने-अपने वार्डों का प्रस्ताव देेने को कहा। बस अड्डे का नव निर्माण करने पर वार्ड सदस्यों ने सहमति जताते हुए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में वार्ड सदस्यों ने प्रति माह 10 हजार भत्ता देने की मांग उठाई। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि भत्ते के संबंध में शासन को पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में नगर पंचायत की विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। विक्रय समिति में शूरवीर सिंह रावत, निर्माण समिति में सुरजीत रावत, सफाई व्यवस्था समिति में यशपाल पंवार को अध्यक्ष बनाया गया। बाईपास रोड से बैरियर गेट तक बंद पड़ी नालियों को खोलने के लिए लोनिवि को पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। नगर क्षेत्र के असहाय लोगों को सर्दी के मौसम में कंबल और गर्म कपड़े बांटने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभासद गंगा सिंह पंवार, सरिता देवी, रीमा देवी, लक्ष्मण सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed