फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Municipal bodies are not serious about keeping cities clean

शहरों को स्वच्छ रखने को नगर निकाय नहीं गंभीर

Sat, 27 Nov 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Municipal bodies are not serious about keeping cities clean
सरकार से बजट मिलने के बाद भी नगर निकाय शहरों को स्वच्छ, सुंदर और साफ रखने के लिए गंभीर नहीं है। सरकार ने जिले के दो नगर पालिका और तीन नगर पंचायत को कूड़ाघर बनाने के लिए नौ करोड़ स्वीकृत कर धनराशि संबंधित निकाय को दी है, लेकिन निकाय लंबे समय बाद भी भूमि का चयन, भूमि विवाद का निपटारा और पर्यावरणीय स्वीकृति नहीं ले पाई है, जिससे कूड़ाघरों का निर्माण नहीं हो पाया है। वर्तमान में नगर निकाय के पास कूड़ा डंपिंग करने को निर्धारित स्थान नहीं है। चमियाला, घनसाली, लंबगांव निकाय सड़कों के किनारे खुले स्थानों पर कूड़ा डंप कर अपने कार्यों की इतिश्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

नई टिहरी शहर से प्रत्येक दिन 90 क्विंटल, चंबा से 45, नगर पंचायत चमियाला 40, घनसाली 45 और लंबगांव से 10 क्विंटल कूड़ा प्रत्येक दिन निकलता है, लेकिन अभी तक इन नगर निकायों के पास कूड़ा डंपिंग को निर्धारित स्थान नहीं है। चंबा और टिहरी नगर पालिका को प्रशासन ने टिहरी बांध के समीप मुकरी में सड़क किनारे वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उपलब्ध करवाया है, जिस पर दोनों पालिका कूड़ा डाल रही है। लेकिन उक्त स्थान दोनों पालिकाओं के लिए पर्याप्त नहीं है। जबकि नगर पंचायत चमियाला, घनसाली और लंबगांव के पास अभी तक कोई भी स्थान निर्धारित नहीं है। बावजूद निकाय सड़कों के किनारे कूड़ा डंप कर रही है।
विज्ञापन

सरकार ने दिसंबर 2019 में टिहरी और चंबा के जैविक, अजैविक कूड़े को रिसाइकिल करने के लिए पांच करोड़ 74 लाख स्वीकृत किए थे। खांडखाला में कूड़ाघर बनाया जाना था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से दो साल में भी पर्यावरणीय अनुमति नहीं मिल पाई है। जबकि लंबगांव, चमियाला, घनसाली में भी आधुनिक तकनीकी का कूड़ाघर बनाने को सरकार ने मार्च 2021 में एक-एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर संबंधित निकाय को दे दी थी। चमियाला और घनसाली लंबे समय बाद भी भूमि चयन नहीं कर पाई है। लंबगांव ने भूमि चयन कर कार्यदायी संस्था लोनिवि को बजट दे दिया है। बावजूद स्वीकृत पांचों निकाय में से कोई भी अभी तक कूड़ाघर का निर्माण शुरू नहीं करवा पाई, जिससे सड़क किनारे डाले जा रहे कूड़े के कारण आसपास के क्षेत्रों में गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिहरी और चंबा के लिए मुकरी में आधुनिक तकनीकी का कूड़घर बनाया जाना है। कूड़ाघर के लिए पर्यावरणीय अनुमति हेतु प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्र की अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
-राजेंद्र सिंह सजवाण, ईओ नगर पालिका टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed