{"_id":"69397b5944cfee0431044052","slug":"mr-sam-nagaraja-emerged-as-the-winner-in-the-premier-league-mandara-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116168-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: श्री सेम नागराजा प्रीमियर लीग में मंदार बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: श्री सेम नागराजा प्रीमियर लीग में मंदार बना विजेता
Wed, 10 Dec 2025 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 10 Dec 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
लंबगांव (टिहरी)। उपली रमाेली पट्टी के ग्राम पंचायत रैका में श्री सेम नागराजा प्रीमियर लीग-2025 के 7वें संस्करण का फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंदार विजेता और खुरमाेला की टीम उप विजेता रही। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को समापन अवसर पर ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रैका स्टेडियम में बुधवार को आयाेजित टूर्नामेंट का फाइनल मैच का मुकाबला मंदार और खुरमाेला के बीच खेला गया। पहली बल्लेबाजी करते हुए मंदार की टीम ने 235 रन बनाए। खुरमाेला की टीम ने जाेश खराेस के साथ लक्ष्य का पीछा किया लेकिन बाद में खुरमाेला की टीम निर्धारित 15 ओवर में 200 रन ही बना पाई। इस तरह मंदार की टीम 35 रन से विजेता बनी।
समापन पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार, विनोद राणा ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 51 हजार की धनराशि भेंट की। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान दिनेश सिंह बिष्ट व रविंद्र पंवार ने उप विजेता टीम को ट्राफी और 21 हजार की धनराशि प्रदान की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत चाैहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमराज सिंह , मुलायम सिंह रावत,यशवीर पंवार, अभिषेक बिष्ट, हनुमान बिष्ट,अभय बिष्ट,मनवीर,संदीप, महेंद्र बिष्ट,शीशपाल बिष्ट,लखन बिष्ट, शिवराज बिष्ट आदि माैजूद रहे।