फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Most of the solar streetlights in Thatyud Bazaar are out of order.

Tehri News: थत्यूड़ बाजार की अधिकांश सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब

Wed, 11 Feb 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 11 Feb 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Most of the solar streetlights in Thatyud Bazaar are out of order.
10 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी जिनमें से आठ लंबे समय से पड़ी है बंद
विज्ञापन




थत्यूड़ (टिहरी)। विकासखंड मुख्यालय का प्रमुख बाजार थत्यूड़ में अधिकांश सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। जिला पंचायत की ओर से बाजार में कुल 10 सौर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी लेकिन वर्तमान में इनमें से मात्र दो ही लाइटें जल रही है। आठ लंबे समय से बंद पड़ी हुई हैं।

थत्यूड़ बाजार में शाम ढलने के बाद पर्याप्त पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने के कारण व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिस प्रशासन को भी रात्रिकालीन गश्त के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण बाजार क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन




व्यापारी जगत सिंह असवाल का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें खराब होने और पर्याप्त संख्या में न लगने के कारण चोरी की घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे के बाद बाजार क्षेत्र में घुप अंधेरा छा जाता है जिससे लोगों को चलने-फिरने में परेशानी होती है। जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार अचानक जानवरों के निकल आने से राहगीरों में डर का माहौल बन जाता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार ने बताया कि बाजार क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए व्यापार मंडल की ओर से जिला पंचायत को 30 नई स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। बावजूद अब तक न तो नई लाइटें लग पाई हैं और न ही खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत कराई गई है। कहा कि थत्यूड़ बाजार से जिला पंचायत को सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन बाजार को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। प्रकाश




स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रात के समय बाजार आने-जाने में डर लगता है। दुकानों के जल्दी बंद होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत टिहरी के कार्य अधिकारी एसएस कठैत ने बताया कि वर्ष 2025-26 के प्लान में ग्रामीण बाजारों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने का कार्य किया जाना है। थत्यूड़ बाजार में भी एक माह के भीतर नई स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएंगी। पुराने और खराब पड़े लाइटों की मरम्मत के लिए संबंधित ठेकेदार को सूचित कर जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed