फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MNREGA workers did not get honorarium for eight months

मनरेगा कर्मियों को आठ माह से नहीं मिला मानदेय

Sun, 20 Mar 2022 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers did not get honorarium for eight months
मनरेगा योजना को धरातल पहुंचाने वाले कर्मियों को आठ माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय नहीं मिलने के कारण कर्मियों के सामने आर्थिक संकट बना हुआ है। कर्मियों ने कहा कि वे लंबे समय से मानदेय भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी समस्या का निराकरण नहीं कर रहा है। इससे नाराज कर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलेभर में मनरेगा में करीब दो सौ कर्मी अल्प मानदेय पर अपनी सेवाएं देकर केंद्र सरकार की योजना का लाभ ग्रामीणों को पहुंचा रहे हैं, लेकिन उन्हें अगस्त से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। केंद्र सरकार की ओर से मानदेय मद में बजट न देने के कारण उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ रही है। मनरेगा कर्मचारी संगठन ने डीएम, सीडीओ और डीडीओ को ज्ञापन देकर बताया कि लंबे समय बाद भी मानदेय भुगतान न होने के कारण उनके सामने आर्थिक संगठन बना हुआ है। वह केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी मनरेगा योजना से विकास कार्यों से लेकर जॉब कार्डधारकों को रोजगार मुहैया करवा रहे हैं। बावजूद शासन-प्रशासन उनकी समस्या का निराकरण नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मानदेय भुगतान के लिए जल्द बजट आवंटन न होने पर बेमियादी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। ज्ञापन पर संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवेश पोखरियाल, महामंत्री अनुपम पुंडीर, यतीश पुंडीर, राजेंद्र नौटियाल, भानु प्रकाश उनियाल, अनुज बहुगुणा, मनवीर भंडारी आदि के हस्ताक्षर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed