टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी जाखणीधार ब्लॉक के कई गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जल जीवन मिशन के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।
बुधवार को विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि जाखणीधार क्षेत्र के दर्जनों गांव में पानी पहुंचाने को 15 साल से अधूरी पड़ी कोश्यारताल पंपिंग योजना का काम पूरा करवाने के लिए सरकार ने 15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए निराकरण का भरोसा दिया। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, जल निगम के अपर सहायक अभियंता भीम निराला, हरीश भट्ट, विक्रम उनाल, प्रधान मोबिना बेगम, ज्ञान सिंह रावत, सत्ये सिंह, आनंद सिंह नेगी, हरीश देशवाल, रंजीत भंडारी, रणवीर राणा, जयंती भट्ट, वीरेंद्र सेमल्टी, देवेश्वरी देवी आदि मौजूद थे। संवाद