फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Military shrine will be dedicated to the public within three months: Joshi

तीन माह के भीतर जनता को समर्पित हो जाएगा सैन्य धाम : जोशी

Mon, 10 Nov 2025 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 10 Nov 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
Military shrine will be dedicated to the public within three months: Joshi
सैनिक कल्याण, कृषि एवं उद्यान मंत्री बोले, प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रही है सरकार
विज्ञापन

सरकार कृषि और बागवानी के क्षेत्र में उत्पादन बढ़ने पर कर रही कार्य

नई टिहरी। सैनिक कल्याण, कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम तीन माह के भीतर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि और बागवानी को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में कहा कि 25 वर्ष प्रदेश में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए चार करोड़ 26 लाख बजट का था जिसमें 19 प्रतिशत की वृद्धि कर 80 करोड़ 25 लाख कर दिया गया है। राज्य बनने के बाद सैनिकों की पंजीकृत संख्या 41 प्रतिशत बढ़ी है जो अब एक करोड़ 92 हजार पहुंच गई है।
विज्ञापन

सैनिक विश्राम गृह की संख्या 18 से 36 हो गई है। सरकार ने परमवीर चक्र विजेता सैनिकों की सम्मान राशि को बढ़ाकर एक करोड़ 50 लाख कर दी है। वर्ष 2014 से पहले शहीद सैनिकों के आश्रित की सम्मान राशि दस लाख मिलती थी जिसे बढ़ाकर 50 लाख किया गया है। सैनिक कल्याण विभाग प्रदेश के सभी 95 ब्लाकोें में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए ब्लॉक प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं जो सैनिकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने तय किया है कि शहीद सैनिक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सैन्य धाम के लिए 28 गांवों से 1734 शहीद सैन्य परिवारों के घरों से मिट्टी लाई गई है। उद्यानीकरण के लिए वर्ष 2021 में दो करोड़ 10 लाख का बजट था जिससे बढ़कर सरकार ने 7 करोड़ 44 लाख किया गया है। कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रदेश में 127 नई फसलों की प्रजातियों को विकसित किया गया है। इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, डीएम नितिका खंडेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला महामंत्री बलवंत रावत, विजय कठैत, राजेंद्र डोभाल, मनीष राणा, परमवीर पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed