फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Migration will stop only with better education system: Pandey

बेहतर शिक्षा व्यवस्था से ही रुकेगा पलायन : पांडेय

Thu, 01 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Migration will stop only with better education system: Pandey
जौनपुर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ाखुरी में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था से ही दूर-दराज के गांवों से पलायन रुकेगा। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। अच्छी शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को संस्कारवान शिक्षा दी जानी आवश्यक है। उन्होंने जीआईसी घोड़ाखुरी में मिनी स्टेडियम, जीआईसी गरखेत में भवन निर्माण और मानक पूरा करने पर जूनियर हाईस्कूल सेंदुल के उच्चीकरण करने की घोषणा की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हरेला कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में पौध रोपण किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री पांडेय ने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई की तर्ज पर छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता और तकनीकी परक शिक्षा दी जाएगी, जिससे यहां से निकले छात्र-छात्राएं निजी स्कूलों के छात्रों से प्रतिस्पर्धा कर हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में अटल आदर्श स्कूल मील का पत्थर साबित होंगे और इससे लोगों का सरकारी शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन

पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने कहा कि वह स्वयं और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, भारतीय पैराशूटिंग टीम के कोच सुभाष राणा भी इसी स्कूल से पढ़े हैं। उम्मीद है कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट ने कहा कि अटल आदर्श स्कूल का रखरखाव हम सभी की जिम्मेदारी है। इससे पूर्व स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष करण सिंह कंडारी, जेष्ठ प्रमुख सरदार सिंह, नागटिब्बा विकास समिति के अध्यक्ष देवेंद्र पंवार, सीईओ एसपी सेमवाल, युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश डिमरी, बलवीर सिंह रावत, सुनील हनुमंती, विक्रम सिंह चौहान, संदीप नौटियाल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed