फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Manika won the speech competition

भाषण प्रतियोगिता में मनिका ने मारी बाजी

Wed, 08 Dec 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Manika won the speech competition
नई टिहरी के रानीचौरी महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता की विजेता को पुरस्कृत करती ब्लॉक प्रमुख श - फोटो : NEW TEHRI
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में चंबा ब्लॉक की प्रतिभागी छात्रा मनिका राणा ने बाजी मारी है। अब वह 10 दिसंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

बुधवार को वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में नेहरू युवा केंद्र की जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागियों को आजादी के आंदोलन के इतिहास की जानकारी दी। प्रतियोगिता में चंबा ब्लॉक की मनिका राणा प्रथम, महेश खाती द्वितीय और जौनपुर की सलोनी गैरोला ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में पीजी कॉलेज नई टिहरी के एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. पीसी पैन्यूली, एसआरटी परिसर के प्राध्यापक डा. प्रमोद उनियाल और और डा. दीपा रावत शामिल रही। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अभिनाश कुमार सिंह, नमामि गंगे परियोजना अधिकारी अरुण उनियाल ने कहा कि युवाओं को देश हित में कार्य करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी अक्षत पवन बिजल्वाण, अभाविप के जिला संयोजक सचिन सजवाण, मानवेंद्र बिष्ट, राहुल बिजल्वाण, स्वाति, रितिक, अनिल हटवाल, मोहित राज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed