फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   LPG cylinder not distributed from 10 days as gas agency sealed

एजेंसी सील होने के 10 दिन से नहीं बंटी गैस

Sat, 31 Oct 2015 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sat, 31 Oct 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन

त्योहार के सीजन में जाखणीधार और देवप्रयाग क्षेत्र के लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जल सके। क्षेत्र में 10 दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई। इससे क्षेत्र के 18 हजार उपभोक्ता खासे परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द गैस आपूर्ति कराने की मांग की है।

विज्ञापन


जाखणीधार और देवप्रयाग के दर्जनों गांवों के 18 हजार रसोई गैस उपभोक्ताओं को अंजनीसैण में स्थित चंद्रबदनी इंडेन गैस एजेंसी से आपूर्ति की जा रही थी। जहां प्रतिदिन 200 से अधिक सिलेंडरों की खपत हो रही थी।
विज्ञापन


20 अक्तूबर को डीएम ने एजेंसी का औचक निरीक्षण कर सिलेंडरों में गैस कम मिलने व अन्य अनियमितताएं मिलने पर एजेंसी को सील कर दिया था। उसके बाद से क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यौहार के सीजन में 10 दिनों तक लोगों को रसोई गैस नहीं मिलने से खासकर गृहणियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र रसोई गैस की आपूर्ति कराने की मांग की है।


इस संबंध मे डीएम टिहरी ज्योति नीरज खैरवाल ने कहा कि प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से मुलाकात कर क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने को कहा गया है। जल्द ही नजदीकि एजेंसी से आपूर्ति कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed