फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   LPG consumers in Narendranagar are receiving cylinders after 45 days.

Tehri News: नरेंद्रनगर में रसोई गैस उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद मिल रहा सिलिंडर

Mon, 03 Aug 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 03 Aug 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
LPG consumers in Narendranagar are receiving cylinders after 45 days.
नाराज लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर 25 दिन में सुविधा देने की मांग की
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र में रसोई गैस की अनियमित आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। परेशान लोगों ने एसडीएम आशीष घिल्डियाल को ज्ञापन देकर व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दुर्गा राणा के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नरेंद्रनगर में उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की आपूर्ति 45 दिनों के बाद की जा रही है जबकि एक घरेलू गैस सिलिंडर एक माह से अधिक नहीं चल पाता है। इस मनमानी पर नगर क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्रनगर को शहरी क्षेत्र मानते हुए यहां भी अन्य नगर क्षेत्रों की तरह ही 25 दिन बाद गैस सिलिंडर नियमित उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं की सुविधानुसार 25 दिन बाद रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग करते हुए सप्लायर कंपनियों को शीघ्र निर्देश जारी करने की मांग की है। एसडीएम ने उन्हें शीघ्र समस्या का समाधान करने का प्रयास करने का भरोसा दिया है। ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सूरत सिंह आर्य, श्यामलाल सैलानी, राजेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र सिंह गुसाईं, नगर कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र चांदपुरी, सुमन चंदोला, पूर्व सभासद रजनी, कांग्रेस सचिव रजनी देवी, कोमल दास, दिनेश कुमार और सूरज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed